Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई दिल्ली : उत्तराखंड की 102 वर्ष पुरानी प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा, पंचकुइयाँ रोड, नई दिल्ली द्वारा रविवार 28 दिसम्बर 2025 को अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
इस क्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार सुनील नेगी (संपादक UK Nation), पूनम बिष्ट (नवभारत टाइम्स), अमर चंद (संपादक अमर संदेश), दीप चंद सिलोड़ी (100 न्यूज़ ), जगमोहन रावत जिज्ञासु (संपादक VOM), विनोद ढौंडियाल (संपादक अलकनंदा पत्रिका), योगेश भट्ट को “गढ़ गौरव वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2025” से सम्मानित किया गया।
सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, दिल्ली विधान सभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विधायक किशोर उपाध्याय, पार्षद वीर सिंह पंवार, पार्षद कैंतुरा, आईएएस प्रद्युम्न बिजल्वाण, भास्करानंद कुकरेती जी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय रोशन रतूड़ी, समाजसेवी मनवर सिंह रावत और समाजसेवी अर्जुन राणा, गढ़वाली, कुमाउनी जौनसारी भाषा अकादमी के सचिव संजय गर्ग ने विभिन्न विभूतियों को प्रशस्ति पत्र और भवन का स्मृति चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
