गढ़वाल हितैषिणी सभा (पंजी.) ने अपने पूर्व अध्यक्ष स्व. मोहबत सिंह राणा को उनकी चौथी पुण्य तिथि पर किया याद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने दी श्रद्धांजलि

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


नई दिल्ली :
सोमवार 30 सितंबर 2024 को गढ़वाल हितैषिणी सभा (पंजी.) द्वारा गढ़वाल भवन पंचकुइया रोड दिल्ली में अपने पूर्व दिवंगत अध्यक्ष एवं लोकप्रिय कामगार नेता स्व. मोहबत सिंह राणा जी की चतुर्थ पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आहूत कर उनको श्रद्धांजलि दी और उनके कार्यों पर चर्चा की।

खचाखच भरे अलकनंदा सभागार में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय हरीश रावत जी सहित समाज के विभिन्न गणमान्यजनों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज के लिए किए गये उनके अनुकरणीय कार्यों की लंबी फेहरिस्त की मधुर यादों को स्मरण किया गया ।

इस अवसर पर दिल्ली के तमाम सामाजिक, राजनीतिक, साहित्यिक लोगों ने इस पुण्यतिथि में अपने अपने स्मरण लोगों के आगे सांझा किए।

मुख्य वक्ता के तौर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी ने कहा कि राणा जी से उनका लगभग 40 साल पुराना रिश्ता था । जब मैं पहली बार सांसद बन के दिल्ली आया तो मेरी उनसे मुलाकात हुई और दिल्ली में पहाड़ के लोगों से और दिल्ली की राजनीतिक से इन्होंने ही मुझे परिचित कराया।
कार्यक्रम में मोहब्बत सिंह राणा के परिजनों के साथ गढ़वाल सभा के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट, हरिपाल रावत, गंभीर सिंह नेगी, विक्रम अधिकारी, सूरत सिंह राणा, अनिल कुमार पंत, मंगल सिंह नेगी, प्रताप सिंह नेगी, महावीर सिंह राणा, विकास चमोली समेत कई अन्य अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।