गैरसैंण में निकली तिरंगा यात्रा लोगों में दिखी तिरंगा के प्रति जोश और आत्मीयता
कर्णप्रयाग : स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव में घर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को गैरसैंण में उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी कर्णप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल नौटियाल, सदाबहार भूतपूर्व सैनिक अधिकारी कर्नल हरेंद्र सिंह रावत जी और उनके साथ संगठन से जुड़े बीजेपी के पदाधिकारियों ने स्थानीय जन समूह के साथ तिरंगा झण्डा यात्रा निकाली। राष्ट्रवाद की सोच और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक तिरंगा को लेकर लोगों के अंदर जोश और आत्मीयता देखने लायक थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सकारात्मक सोच के राजेंद्र भंडारी जी जो उत्तराखंड बीजेपी संगठन के महामंत्री हैं ने गंभीरता से गैरसैंण की पेयजल आपूर्ति, सरकोट ग्राम की जैसी प्राचीन धरोहरों, और स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना। युवा विद्वान महामंत्री ने संगठन को सशक्त बनाने के मोदी मंत्र को भी कार्यकर्ताओं के सामने रखा।
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन मोहन ढौंडियाल जी ने कहा उत्तराखंड के सीमांत जिला चमोली में जनप्रतिनिधियों का लगातार आना विकास की गति को बढ़ाएगा ,साथ साथ चीन से सटे इस क्षेत्र से लगातार पलायन को भी रोकेगा ।
