Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
कर्णप्रयाग : ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय जूनियर हाई स्कूल सिमल्ट जिला चमोली के प्रधानाध्यापक पर स्कूल के बच्चों का शारीरक व अनैतिक शोषण करने का आरोप लगा है। इस बात का पता लगते ही प्रधानाध्यापक विद्यालय प्रबंधन समिति को माफीनामा लिखकर फरार हो गया है। वहीं बच्चों के अभिभावक इस घटना से आक्रोश में हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग ब्लॉक के अंतर्गत सिमल्ट गांव के राजकीय जूनियर हाई स्कूल का प्रधानाध्यापक बिजेंद्र कुमार कम्बोज कई दिनों से बच्चों को अपने कमरे में बुलाकर उनके साथ अनैतिक कृत्य कर रहा था। इस स्कूल में सिमल्ट गांव के साथ साथ आस पास के 4-5 गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं। स्कूल के एक छात्र ने प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाते हुए बताया कि वे 3-4 दिन से मुझे अपने कमरे में बुलाकर मेरे अंगों से छेड़छाड़ कर रहे थे और मुझे अपने सीने से लगा चुम्बन भी करते थे। मैने जब ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने मुझे धमकी दी। मेरे साथ ऐसी हरकत करते कई अन्य बच्चों ने खिड़की से देखा है। यही नहीं छात्र ने कहा कि एक दिन उन्होंने मुझे एक लड़की को अपने कमरे में भेजने को कहा। उनकी ये हरकतें कई छात्रों के साथ होते देख छात्रों ने इस विषय में अपने अभिभावकों को बताया।
बच्चों के साथ ऐसा कुकृत्य होते देख अभिभावक जब स्कूल पहुंचे तो प्रधानाध्यापक घबरा गए और अपनी गलती के लिए माफी मांगने लगा। अभिभावकों ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की लेकिन प्रधानाध्यापक स्कूल प्रबंधन को अपना माफीनामा सौंप वहां से फरार हो गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने इस विषय में छात्रों से बात कर उचित कार्यवाही करने की बात कही है। वहीं अभिभावकों ने कहा कि विद्या के मंदिर में इस तरह का कृत्य बर्दाश्त करने योग्य नहीं है इसलिए उन्होंने प्रधानाध्यापक को बर्खास्त करने की मांग की है।
