चमोली खबर : गोपेश्वर में गुलदार के हमले में बुजुर्ग व्यक्ति घायल भागकर बचाई जान


Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




गोपेश्वर :
जनपद चमोली में गुलदार के हमले कम नहीं हो रहे। मंगलवार सुबह को गोपेश्वर में गुलदार ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पूरे नगर में हड़कंप मच गया। 

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति अपने दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकले थे कि गैर पुल के पास घात लगाए गुलदार ने उनपर हमला कर दिया। पास से गुजर रहे राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों के द्वारा शोर मचाने पर गुलदार गांव के बीच से होते हुए गैर नदी के पास पत्थरों के बीच छिप गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तुरंत गुलदार की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल टीम क्षेत्र की घेराबंदी कर गुलदार को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।

वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से  घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार बुजुर्ग की हालत स्थिर है, लेकिन शरीर पर कई जगह गुलदार के पंजों के गहरे निशान हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुलदार पहले से ही घायल अवस्था में दिखाई दे रहा था और संभवतः इसी कारण से वह बेकाबू हो गया।