KARNPRAYAG : थाना थराली की पुलिस को एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त रामबली चौहान को उत्तर प्रदेश में उसके घर से गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विगत 4 नवंबर 2023 को थाना थराली में व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ 30 अक्टूबर 2023 की रात्रि को रामबली चौहान द्वारा छेड़खानी की गयी व इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना थराली में तत्काल मु0अ0सं0 40/23, धारा 354/354 डी/506 भादवि व 7/8 पोक्सो अधि0 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव (IPC) द्वारा घटना के बाद से फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री अमित सैनी को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए।
पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग की निगरानी में थाना थराली पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर उसके घर एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, किन्तु अभियुक्त शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण लगातार गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था।
गठित पुलिस टीम को जानकारी मिली कि अभियुक्त अपने गांव में मौजूद है। पुलिस ने 23 नंबर को दबिस देकर अभियुक्त रामबली चौहान पुत्र स्वo पलक धारी निवासी ग्राम मालपुर थाना लालगंज जिला बस्ती उत्तर प्रदेश को उसके घर से गिरफ़्तार कर लिया। उसके बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
मoउoनिo शिखा बिष्ट, अoउoनिo भगवान सिंह व आरक्षी सुरेश कुमार ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई।
