कर्णप्रयाग :
पोखरी नगर में बढ़ते वाहनों 
एवं जाम की समस्या को देखते हुए यहां के लोग व जनप्रतिनिधि काफी समय से पार्किंग की मांग कर रहे थे । अब उनकी यह मांग पूरी होती दिख रही है। पार्किंग निर्माण हेतु प्रशासन ने धन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीण निर्माण विभाग चमोली ने पोखरी में विशालखाल-आली मोटर मार्ग के समीप सरफेस पार्किंग हेतु 109.34 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रथम क़िस्त के रूप में कुल लागत की 60 प्रतिशत धनराशि प्रतिबंधों एवं शर्तों के साथ स्वीकृत की। 




उक्त धनराशि स्वीकृत होने से पार्किंग निर्माण जल्द शुरू होने के आसार जगे हैं।  शीघ्र ही कार्यदायी संस्था द्वारा इस बावत टेंडर आमंत्रित कर दिया जाएगा। 

इस पार्किंग के बनने से  न केवल वाहन व्यवस्थित तरीके से खड़े होंगे बल्कि स्थानीय  दुकानदारों व रोजाना यात्रा करने वाले अनेकों यात्रियों की परेशानी भी दूर होगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्य को आरंभ कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा  महेंद्र भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष पोखरी लक्ष्मी प्रसाद पंत और विशेष रूप से पूर्व उपजिलाधिकारी पोखरी कमलेश मेहता व राजस्व विभाग, कार्यदायी संस्था RWD का हार्दिक आभार किया। 




You missed