फूलों की घाटी में मूसलाधार बारिश के चलते घोसा नाले में आया उफान, फंसे सैकड़ों पर्यटक वन कर्मियों ने निकाला सुरक्षित





जोशीमठ :
बृहस्पति वार जनपद चमोली में भारी बारिश के कारण विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के ट्रैक पर घोस्या गदेरे के उफान पर आने से उस पर पैदल आवाजाही करने के लिए बनी पक्की पुलिया बह गई। जिससे सैकड़ों पर्यटक कुछ समय के लिए घाटी में फंस गए। बाद में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ जान जोखिम में डालते हुए यहां वैकल्पिक पुलिया तैयार कर सभी पर्यटकों को सुरक्षित गदेरा पार कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




जानकारी के अनुसार चमोली जिले के भ्यूंडार घाटी में बृहस्पति वार को दोपहर बाद हुई जबरदस्त मूसलाधार बारिश के चलते नदी नाले में उफान आ गए। विश्व प्रसिद्ध  फूलों की घाटी क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश से  घांघरिया से कुछ दूरी पर बहने वाला घोस्या गदेरा उफान पर आने से उस पर बनी पैदल पुलिया बह गई। इससे घाटी में घूमने गए 189 पर्यटक फंस गए। सूचना पर नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के वन कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाइप और रेलिंग की मदद से बड़ी मश्कत के बाद वैकल्पिक पुलिया तैयार की। जिसके बाद वन कर्मियों ने एक-एक करके सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल घांघरिया पहुंचाया।