चमोली खबर : सैकोट में मेडिकल कॉलेज खोलने हेतु ग्रामीणों ने अपनी भूमि देने के लिए जिलाधिकारी संदीप दीक्षित को दिया ज्ञापन





गोपेश्वर :
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने हाल ही में अपनी गढ़वाल यात्रा के दौरान चमोली जनपद में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा कर जिलाधिकारी संदीप तिवारी को इसके लिए भूमि चयन के निर्देश दिए थे। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपने जनपद में मेडिकल कॉलेज खुले इसके लिए ग्राम सभा सैकोट ने अपनी भूमि देने का मन बनाया है। सोमवार को सैकोट, मासों, घुड़साल व पिलंग के ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी संदीप तिवारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि सैकोट में मेडिकल कॉलेज के लिए पर्याप्त मात्रा में भूमि उपलब्ध है। ग्रामीणों का कहना है की गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी द्वारा घोषित मेडिकल कॉलेज हमारे गांव में खोला जाए। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को भूमि से संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत किये। 




ग्रामीणों का कहना है कि सैकोट गांव रेल और सड़क कनेक्टिविटी का सबसे उपयुक्त स्थान है। निर्माणाधीन ऋषिकेष कर्णप्रयाग रेल परियोजना का एक जंक्शन सैकोट में बनाना प्रस्तावित है। सैकोट लगा मासों (चेपड़ों) में लगभग 40 नाली, सैकोट आश्रम पद्धति के निकट 15 नाली, सैकोट मैठाणा बगड़ में 100 नाली, सहित सांवरी इंटर कॉलेज से लगी 15  नाली, घुड़साल में 20 नाली, आमखेत में 30 नाली भूमि मेडिकल कॉलेज के लिए पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त यहाँ के लोग आवश्यकता पड़ने पर अपनी नाप भूमि भी मेडिकल कॉलेज को देने के लिए तैयार हैं। 

ज्ञापन देने वालों में ग्रामीणों के प्रतिनिधि के रूप में राकेश पुरोहित, हरीश सेमवाल, अनुराग सेमवाल और प्रभारी मंत्री के प्रतिनिधि तारेंद्र थपलियाल आदि रहे। 



You missed