चमोली खबर : 74वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर में रजत पदक जीतने पर एसपी चमोली ने जितेंद्र कुमार को किया सम्मानित





गोपेश्वर :
हरियाणा के करनाल में आयोजित 74वें ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर 2025 प्रतियोगिता में चमोली पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार ने अपनी शानदार फिज़िक का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मैडल जीतकर पूरे देश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड और चमोली पुलिस के लिए यह एक गर्व का क्षण है!

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हे0कां0 जितेन्द्र कुमार ने कठिन मेहनत और समर्पण भाव से बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा के  70 किलोग्राम वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल जीता। इस प्रतिष्ठित जीत से न सिर्फ चमोली पुलिस का मान बढ़ा है, बल्कि पूरे उत्तराखंड पुलिस बल को भी एक नई पहचान मिली है।

जीतेन्द्र की इस शानदार उपलब्धि के लिए, बुधवार को पुलिस अधीक्षक चमोली, श्री सर्वेश पंवार ने उन्हें मेडल पहनाकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जीतेन्द्र की उपलब्धि पर  गर्व और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए,एसपी चमोली ने कहा कि जितेन्द्र कुमार ने साबित कर दिया है कि पुलिस के जवान ड्यूटी के साथ-साथ खेलों में भी अपनी अदम्य क्षमता रखते हैं और वह युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं।