जनपद चमोली पुलिस





GOPESHWAR :
चमोली पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहीम के चलते उत्तर प्रदेश के दो व्यक्तियों को चंडीगढ़ ब्रांड की अंग्रेजी शराब की सात पेटियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कार से बदरीनाथ की ओर जा रहे थे और जांच करने पर कार में भंडारे का सामान होने की बात कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों का वाहन सीज कर दिया है और उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले में नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच मंगलवार 12 सितंबर 2023 को पुलिस को सूचना मिली कि बदरीनाथ धाम के लिए शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। इसके बाद उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह के नेतृत्व में कोतवाली चमोली और एसओजी चमोली की टीम द्वारा हाईवे पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। इस चैकिंग अभियान के दौरान एक महिंद्रा वाहन को रुकने का इशारा किया गया । जांच में वाहन  सवारों ने कार में मौजूद सामान को बदरीनाथ में भंडारे के लिए सामान होने की बात कही, लेकिन जब पुलिस वाहन की चैकिंग करने लगी तो वे वाहन लेकर भागने लगे। पलिस ने उनका पीछा कर वाहन में चंडीगढ़ ब्रांड की अंग्रेजी शराब की सात पेटियों के साथ उन्हें पकड़ लिया। 

आरोपियों की पहचान  नीरज पुत्र याद राम सैनी निवासी ग्राम शेखपुरा थाना मंडावर तहसील व जिला बिजनौर और अक्षय कुमार पुत्र करण सिंह करण सिंह निवासी ग्राम कमगारपुर थाना मंडावर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। आरोपियों को वाहन संख्या UK 19 C-1081 में ले जाई जा रही 7 पेटी अवैध शराब चंडीगढ़ मार्का के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।




You missed