चमोली : सोनला नंदप्रयाग के पास सेना की बस दुर्घटनाग्रस्त कुछ जवान गंभीर रूप से घायल पुलिस बनी हमदर्द





नंदप्रयाग : बुधवार 30 जुलाई 2025 को सेना के जवानों को लेकर जोशीमठ से रायवाला जा रही एक बस सोनला के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुःखद हादसे में कुछ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल कर्णप्रयाग चिकित्सालय भेजा गया, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं। बस में कुल 31 जवान सवार थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना मिलते ही चमोली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस कर्मियों ने घायल जवानों का न सिर्फ प्राथमिक उपचार किया, बल्कि फ्रूटी, पानी और गर्म चाय वितरित कर उन्हें राहत पहुंचाई। उसके बाद गंभीर रूप से घायल जवानों को कर्णप्रयाग चिकित्सालय में भर्ती कराया। कठिन परिस्थिति में देश के रक्षकों के साथ खड़े होकर चमोली पुलिस ने मानवीय सेवा का परिचय दिया।





You missed