Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
DM Chamoli





गोपेश्वर :
शुक्रवार को मंडल क्षेत्र में कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन, मनरेगा के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं और शिक्षण संस्थाओं का जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडल में जैविक कृषि आउटलेट का उद्घाटन भी किया। 

परम्परागत कृषि विकास योजना के अन्तर्गत जैविक उत्पादों के विपणन के लिए कृषि विभाग द्वारा मंडल में जैविक कृषि आउटलेट बनाकर जय मॉ दुर्गा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से इसका संचालन शुरू किया गया है। 




मंडल क्षेत्र में मनरेगा के अन्तर्गत निर्मित मत्स्य तालाबों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने मत्स्य पालन के लिए फीड सप्लाई हेतु स्थानीय स्तर व्यवस्था बनाने तथा नए तालाबों का निर्माण कराते हुए अधिक से अधिक काश्तकारों को मत्स्य पालन से जोड़ने के निर्देश दिए।  

जडी बूटी शोध संस्थान के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाई प्रोडेक्ट तैयार करने के लिए जड़ी बूटी विक्रय करने तथा पर्यटकों को यहां पर उत्पादन की जा रही जड़ी बूटियों की जानकारी देकर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। 




शैक्षिक गुणवत्ता को परखने के लिए जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सिरोली में प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ बैठकर हिन्दी, अंग्रेजी, गणित विषयों पर सवाल पूछते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया।