टिहरी उत्तरकाशी जन विकास परिषद (पंजी.) ने अपनी नवनिर्मित कार्यकारणी को दिलाई संवैधानिक शपथ सुरेशा नन्द बसलियाल अध्यक्ष तो निर्मल सिंह धनोला बने महासचिव





Tehri Uttarkashi Jan Vikas Parishad S Samaroh:
दिल्ली एनसीआर में उत्तराखण्ड की सबसे पुरानी सामाजिक संस्थाओं में से एक टिहरी उत्तरकाशी जन विकास परिषद (पंजी.) ने रविवार को दिल्ली के पंचकुइया रोड स्थित गढ़वाल भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। चुनाव अधिकारी महावीर राणा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई । 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गठित कार्यकारिणी में सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर सुरेशा नन्द बसलियाल, महासचिव के पद पर निर्मल सिंह धनोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परिपूर्णानंद गैरोला, उपाध्यक्ष- भीम सिंह राणा, सचिव-गणेश जोशी, कुसुम बिष्ट, संगठन सचिव नरेंद्र सिंह गुसाईं, संयुक्त सचिव हुकम सिंह कंडारी, कोषाध्यक्ष बृजमोहन सेमवाल, उपकोषाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, सांस्कृतिक सचिव मनोरमा तिवारी भट्ट, प्रकाशन सचिव गौरव रावत, निरीक्षक पद पर दीवान सिंह राणा निर्विरोध चुने गए। इस बार संस्था ने कार्यकारिणी में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया है। 




समारोह में नवगठित कार्यकारिणी और मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। चुनाव अधिकारी महावीर राणा जी ने संस्था के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्था को पूरे 47 वर्ष हो चुके हैं। पूर्व सदस्यों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय देकर और मेहनत से इसे सींचा है। अब नवनियुक्त कार्यकारिणी की जिम्मेदारी है कि आप अपने नेतृत्व और मेहनत से संस्था को गतिमान रखते हुए नया आयाम देंगे।  


संस्था ने अपने वयोवृद्ध सदस्यों और पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों के अतिरिक्त समारोह में उपस्थित सामाजिक व्यक्तियों को भी सम्मानित किया। 

इस अवसर पर संस्था के बयोबृध सदस्य, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य और संस्था से जुड़े तमाम लोगों के अलावा उत्तराखंड समाज के सामाजिक व्यक्ति आदित्य घिल्डियाल, पवन कुमार मैठाणी, चारु तिवारी, गंभीर सिंह नेगी, प्रताप थालवाल, द्वारिका प्रसाद चमोली इत्यादि लोग मौजूद रहे।