Tehri : उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के भिलंगना ब्लॉक के बहेड़ी गांव में आसमान में उड़ रहा एक गुब्बारा फटकर गांव के खेतो में जा गिरा। ये देख गांव के लोग दहशत में आ गए। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो खेत में एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पड़ा हुआ है। इससे वो किसी अनहोनी की शंका से और घबरा गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक रविवार को सुबह करीब 11 बजे टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के बहेड़ी गांव में आसमान में गुबारा फटने से उसमें रखी एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खेतों में गिर गई। डिवाइस देख ग्रामीणों में कुछ देर तक अफरातफरी मच गयी। डरे सहमे लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीण प्रशांत जोशी के जरिए शासन-प्रशासन तक पहुंचाई।
इसके बाद थानाध्यक्ष घनसाली संजीव थपलियाल ने मौके पर पहुंचकर डिवाइस को कब्जे में लेकर उसका निरीक्षण किया। संजीव थपलियाल ने बताया कि यह डिवाइस मौसम विभाग का है। आमतौर पर विभाग, मौसम की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस तरह के डिवाइस का प्रयोग करता है। हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर मेड इन कोरिया लिखा है। जिस वजह से लोग काफी डर गए थे। जानकारी मिली कि मौसम विभाग केंद्र देहरादून द्वारा मौसम की सटीक जानकारी का पता करने को लेकर गुब्बारा केंद्र से उड़ाया गया था।
मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक देहरादून, विक्रम सिंह ने बताया कि मौसम विभाग हर दिन हवा में नमी, गति और दबाव की जांच के लिए देहरादून मौसम विभाग केंद्र से हाइड्रोजन भरे गुब्बारे के साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को आसमान के लिए छोड़ता है। ये मौसम विभाग का रोजाना का कार्यशैली का एक पार्ट है। गुब्बारा हवा में उड़कर लगभग 125 से 130 किमी की दूरी तय करता है। और सीमित दूरी तय करने के बाद गुब्बारा फट जाता है। लिहाजा, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नीचे गिर जाती है। इससे किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं होता है। इसके बाद ग्रामीणों का भय समाप्त हुआ।
