Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
टिहरी : धोडिया धार में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ए एन एम सेंटर




देवप्रयाग
: पलेठी-बनगढ़ क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती रोशनी चमोली ने बुधवार को अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के लिए एक ए.एन.एम सेंटर, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना के लिए टिहरी जिला मुख्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी  श्री  श्याम विजय जी से एक शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र में वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का दंश झेल रही जनता की समस्याओं के बारे में अवगत कराया ।

श्रीमती चमोली ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी ने इस बात का तुरंत संज्ञान लेकर शीघ्र ही इस समस्या के निदान के लिए आश्वासन दिया है। उम्मीद ही नहीं आशा है कि हमारी दोनों ग्राम पंचायत  (गहड  ग्राम पंचायत और मालू मरोड़ा ग्राम पंचायत ) के मध्य केंद्र धोडिया धार में एक ए.एन.एम सेंटर की स्थापना अति शीघ्र होगी ।

उन्होंने कहा मेरे निर्वाचन क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए वहां पर एक एएनएम सेंटर जरूर होना चाहिए ऐसा आश्वासन और वक्तव्य आदरणीय मुख्य चिकित्सा अधिकारी जी ने दिया।