टिहरी झील में आत्महत्या करने वाली अज्ञात महिला की हुई पहचान


टिहरी : आज दोपहर को टिहरी झील में कूदकर आत्महत्या करने वाली अज्ञात महिला की पहचान हो गई है। पुलिस के मुताबिक महिला प्राची देवी उनियाल उम्र  37 वर्ष पत्नी संजय उनियाल उम्र 40 वर्ष निवासी पण सूत गांव की है और इनका मायका सुजाद गांव है । इनके 9 साल और 10 साल के दो लड़के हैं। इनका परिवार हाल में मंसूरी में रह रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि कल मसूरी में एक सगाई समारोह में महिला परिवार के साथ थी। महिला के पति होटल में जॉब करते हैं। इस घटना से महिला का परिवार सदमे में है। पुलिस घटना की गहन जांच में जुटी है।