दुःखद खबर : चमोली जनपद में बिरही के पास बाइक-कार की जबरदस्त टक्कर में दो भाईयों की दर्दनाक मौत





चमोली :
कल देर रात बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर बिरही के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। यह दुर्घटना बाइक और विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार की जबरदस्त भिड़ंत से हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर 

जानकारी के अनुसार कल देर रात लगभग 9 बजे राहुल (28) पुत्र भवान सिंह और उसका ममेरा भाई कमल सिंह (27) पुत्र रणजीत सिंह, निवासी रामणी नंदानगर, किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर निजमूला से बाइक पर घर लौट रहे थे। जब वे बिरही में बीआरओ कैंप के पास पहुंचे, तभी चमोली की ओर से आ रही तेज रफ़्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 

एक की मौके पर मौत जबकि दूसरे ने अस्पताल में तोडा दम 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को चमोली थाने की पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के चलते राहुल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें मोर्चरी में रखवाया है। अभी उनका  पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।