दुःखद खबर : मसूरी-देहरादून मार्ग पर बड़ा हादसा खाई में गिरी मोटरसाइकल पिता की मौत पुत्र घायल


देहरादून : मसूरी देहरादून मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। कोल्हुखेत के पास एक मोटरसाइकल अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल होकर पहाड़ी पर अटक गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस टीमों ने घायल को खाई से निकाल कर देहरादून अस्पताल पहुंचाया। मृतक और घायल रंगाई-पुताई का काम करते थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब दस बजे पिता पुत्र अपनी बजाज प्लैटिना  बाइक UK07AB7926 से पेंट पुताई के काम के लिए देहरादून से मसूरी जा रहे थे। इस बीच कोल्हूखेत के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि बाइक खाई में गिरी हुई थी और एक घायल पहाड़ी पर फंसा हुआ था जबकि दूसरे की मौत हो चुकी थी। एसडीआरएफ की टीम ने घायल को निकालकर अस्पताल भेजा। बाइक सवार दोनों व्यक्ति पिता पुत्र थे। 

मृतक की पहचान असवाक अहमद(40) पुत्र फारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोईवाला के रूप में हुई है। घायल फैजान अहमद(14 ) पुत्र असवाक अहमद का इलाज चल रहा है।