बिजली गिरने से भाई बहन की मौत





खटीमा :
उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में प्राकृतिक आपदा से खेत में काम कर रहे भाई-बहन की मौत हो गई।  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोमवार सुबह खटीमा के सैजना गांव में खेत में आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार सैजना निवासी सुमित राणा (19) और उसकी बहन सुहावनी राणा (24) सुबह करीब 10 बजे अपनी मां संक्रांति देवी और बड़े भाई गोविंद सिंह के साथ अपने खेत में धान की रोपाई लगा रहे थे। तभी अचानक से आकाशीय बिजली गिरी जिससे सुमित और सुहावनी की मौत हो गई। बिजली गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। 

दोनों भाई-बहन के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि परिजनों को देवीय आपदा और कृषि मंडी समिति से मुआवजा दिया जाएगा।