दुखद खबर : जनपद चमोली के थराली में एक कार के गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत


कर्णप्रयाग : उत्तराखंड के चमोली जनपद में रविवार को थराली ब्लॉक के कुलसारी-नैल- ढ़ालु मोटरमार्ग पर एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  मौके पर पहुंची पुलिस ने  ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को गहरी खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 12.30 बजे नोणा गांव के समीप कार संख्या UK11TA3880 अचानक से अनियंत्रित होकर  सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने जब जोर की एवज सुनी तो वे भागकर घटना वाले स्थान पर पहुंचे तो उन्होंने एक कार को गहरी खाई में देखा जिसके परखच्चे उड़े हुए थे, और बगल में दो व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों व्यक्तियों की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग की हालत बहुत ही खस्ता है। संकरे मोड़, टूटे गार्डरेल और रोड पर सुरक्षा के नाम पर न के बराबर इंतजाम । ऐसे में यह हादसा सिर्फ एक संयोग नहीं, बल्कि व्यवस्था की चूक भी कही जा सकती है।

हादसे में मृतकों की पहचान दर्शन राम (उम्र 54) पुत्र लूती राम, निवासी पासतोली, और दिनेश चंद्र जोशी (उम्र 62) पुत्र बलराम जोशी,  निवासी नैल के रूप में हुई है। 

You missed