देहरादून उत्तराखंड : जिलाधिकारी सविन बंसल की अभिनव पहल, QR कोड से होगा समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री जल्द करेंगे योजना का शुभारंभ





DEHRADUN :
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम में संबंधित अधिकारीयों के साथ नगर में स्टेट लाइट और कूड़ा निस्तारण के लिए समीक्षा बैठक की। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में जिलाधिकारी सबिन बंसल ने अधिकारीयों को दिशा निर्देश देते एक अभिनव पहल पर कार्य करने को कहा है। उन्होंने कहा प्रत्येक स्ट्रीट लाइट एवं गार्बेज पॉइंट पर क्यूआर कोड चश्मा किया जाए। जिस पर जनमानस स्क्रीन कर अपने शिकायत दर्ज कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्थलों एवं स्ट्रीट लाइटों का डेटाबेस रखा जाए ताकि शिकायत प्राप्त होते ही उक्त स्थल पर टीम द्वारा तेजी से कार्य कर सकेगे। 

उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक दौर में उक्त तकनीकी के माध्यम से लोगों को अपनी शिकायत को दर्ज करने में काफी सहूलियत मिलेगी। 




जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री जी द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा।  नगर निगम की टीमों ने पिछले दिनों 12 दिन में 12000 से अधिक एलईडी  लाइट ठीक करने पर, कहा कि यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह टीमवर्क की भावना से कार्य किये जाएंगे तथा जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। 

इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त गौरव कुमार, उप नगर आयुक्त गोपाल बेनवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।