देहरादून : जौलीग्रांट एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मची खलबली


देहरादून : जौलीग्रांट एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर खलबली मच गई। सूचना मिलने जे बाद टर्मिनल को तुरंत खाली करा दिया गया है। एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर जितने भी एयरपोर्ट कर्मी, एयरलाइंस कर्मचारी और हवाई पैसेंजर थे उन सभी को एहतियातन बाहर  निकल दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों ने चारों तरफ से एयरपोर्ट टर्मिनल को घेर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस समय तमाम सुरक्षा एजेंसियां एयरपोर्ट पर धमकी की जांच कर रही हैं। वहीं एयरपोर्ट आने वाले हवाई पैसेंजरों, कार चालकों आदि को एयरपोर्ट टोल बैरियर के पास ही रोक दिया गया है। विमानों के अंदर बम होने की धमकी कई बार पहले भी मिली थी, लेकिन इससे पहले कभी भी टर्मिनल को खाली नहीं कराया गया था।

इस बार पूरा टर्मिनल खाली कराकर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। किसी को भी एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। एयरपोर्ट पर फ्लाइट मूवमेंट व ऑपरेशन पूरी तरह ठप हो गया है।