देहरादून : डीएम ने स्कूलों की दशा सुधारने के दिए सख्त आदेश कक्षाएं बने स्मार्ट





देहरादून :
जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपनी तैनाती के बाद से ही सिस्टम में सुधार के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए उन्होंने रविवार को शिक्षा अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक कर कक्षाओं को स्मार्ट बनाने के आदेश दिए। इससे पूर्व नैनीताल और अल्मोड़ा जिलाधिकारी रहते हुए वे स्कूलों को स्मार्ट बनाने का प्रयोग कर चुके हैं। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीएम ने आदेश दिए कि अब कोई भी बच्चा जमीन पर बैठा न दिखे, उनके लिए फर्नीचर की समुचित व्यवस्था हो। कक्षाओं को स्मार्ट बनाते हुए उसका सौंदर्यीकरण करें। कक्षा एक से पांच तक के छोटे बच्चों के लिए झूले लगाने, ब्लैक बोर्ड की जगह डिजिटल बोर्ड का प्रयोग करने और पेंटिंग आदि के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।  




डीएम ने प्रत्येक स्कूल में अखबार, मैगजीन, शब्दकोश और महापुरुषों की जीवनियां अनिवार्य रखे जाने और मूलभूत सुविधाएं बिजली, शुद्ध पेजयल एवं पानी की टंकियों व शौचालयों में सफाई को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक आहार सुनिश्चित किए जाने के लिए भी कहा। यही नहीं उन्होंने स्कूलों में खेल सुविधाएं बढ़ाने और स्कूलों में कम से कम एक आउटडोर स्पोर्ट्स सुविधा देने के भी आदेश दिए। 

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी विनिता कठैत, निशा, कुंदन सिंह, उपशिक्षा अधिकारी डोईवाला धनवीर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।




You missed