नई दिल्ली : पृथक राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के एक दल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर चिन्हीकरण को लेकर सौंपा पत्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


दिल्ली  : उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी आचिन्हित कमेटी दिल्ली एनसीआर के आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने वीरवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित गढ़वाल सदन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनका पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया साथ ही उनको आंदोलनकारी चिन्हीकरण हेतु पत्र सौंपा। 

ज्ञातव हो कि 2017 में उत्तराखंड सरकार ने दिल्ली में एसडीएम रैंक के अधिकारी की  नियुक्ति के साथ चिन्हीकरण के लिए आठ लोगों की कमेटी भी नियुक्त की थी। नियुक्त टीम द्वारा उस समय दिल्ली एनसीआर के 375 पृथक राज्य निर्माण आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण के लिए चयन कर उनके गृह जनपद में सत्यापन के लिए भेज दिया था। इसी सिलसिले में आंदोलनकारियों का एक प्रतिमंडल 2023 में भी माननीय मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड सचिवालय में मिला था। 

वीरवार 09 अक्टूबर 2025 को दिल्ली के गढ़वाल सदन में माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र देकर पुनः आग्रह किया कि जिन फाइलों के सत्यापन हुए दो वर्ष बीत गए हैं, प्रशासन द्वारा अभी तक इन पर कोई सुध नहीं ली गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि जीओ (च) में अखबार की कतरन व जिलाधिकारी के विवेक और संस्थाओं के माध्यम से नया जीयो जारी किया जाए ताकी चिन्हीकरण में आसानी हो सके। 

मुख्यमंत्री जी से भेंट करने वाले शिष्टमंडल में मुख्य रूप से संरक्षक अनिल पंत, अध्यक्ष मनमोहन सिंह, रविंद्र चौहान, किशोर रावत, कुशाल सिंह बिष्ट, शिव सिंह रावत, नरेंद्र बिष्ट, एस पी बलूनी आदि शामिल थे।  मुख्यमंत्री धामी जी ने शिष्टमंडल को जल्द चिन्हीकरण का आश्वासन दिया।