देहरादून : नगर निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने आज नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि अभी नगर निगम के मेयर की सूची आना बाकी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि नगर पालिका और पंचायत के बाद शीघ्र ही निगम क्षेत्र की सूची जारी की जायेगी। शनिवार को केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद महापौर के प्रत्याशियों की सूची भी जारी की जायेगी।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण देश भर में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है इसीलिए भाजपा ने अपने समस्त कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे शोर शराबे के साथ जश्न मनाने से बचें।




