नशे के खिलाफ अभियान के तहत चमोली पुलिस ने गोदाम में छिपाई शराब की भारी खेप बरामद की।
कर्णप्रयाग : पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाये जाने के लिए “नशामुक्त चमोली” अभियान चलाया जा रहा है। रविवार 7-8-2022 को कोतवाली जोशीमठ की पुलिस जब क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थी उसी दौरान उप निरीक्षक विनोद सिंह रावत को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि औली क्षेत्र के कंस्ट्रक्शन गोदाम में अवैध शराब रखी हुई है। इस सूचना पर पुलिस टीम व सीएमपी जोशीमठ की संयुक्त टीम द्वारा क्लिफटॉप जाने वाले रास्ते पर बने कंस्ट्रक्शन गोदाम से 22 पेटी अंग्रेजी शराब (8pm व वाइट एंड ब्लू व्हिस्की दिल्ली ब्रांड) के साथ अभियुक्त उमेश कुमार पुत्र कालीचरण निवासी जनकपुरी दिल्ली को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली जोशीमठ में मुकदमा दर्ज किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधों की रोकथाम,नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त उमेश कुमार पुत्र काली चरण दिल्ली के सागरपुर, जनकपुरी वेस्ट का रहने वाला है। इससे पकड़ी गई शराब की कुल कीमत 131910 बताई जा रही है।
अपराधी को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद रावत, ब्रह्मदत्त बिजलवाण, कांस्टेबल विकास रावत, चालक मनोज कुमार
