गोपेश्वर : राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ चमोली के प्रचार विभाग के तत्वाधान में चमोली जनपद के मुख्यालय गोपेश्वर में नारद जयंती मनाई गई। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए छह पत्रकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शहर के एक निजी होटल में आयोजित नारद जयंती के कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट ने की। जबकि आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह कालिका प्रसाद सेमवाल बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। अपने संबोधन में सह विभाग कार्यवाह सेमवाल ने नारद जयंती के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी। कहा कि आरएसएस के प्रचार विभाग की ओर से शताब्दी वर्ष के तहत सात कार्यक्रम आयोजित होने है। जन संगोष्ठी भी उसमें एक कार्यक्रम है उन्होंने आगामी कार्यक्रमो के बारें में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर शेखर रावत, ओमप्रकाश भट्ट, जगदीश पोखरियाल, संदीप आर्यन, मनोज रावत, राम सिंह राणा को प्रचार विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरएसएस के जिला प्रचारक मिथलेश जी, प्रेम विश्नोई, नगर संघ चालक महेंद्र सिंह रावत, प्रचार विभाग के अजय कपरूवाण, राकेश पुरोहित, गुरुवेंद्र नेगी,विनोद भट्ट, शांति प्रसाद भट्ट, राकेश मैठाणी आदि शामिल रहे।
