Award 2022




नई दिल्ली :
नेशनल अचीवर्स रिकॉग्निशन फोरम पटेल नगर नई दिल्ली द्वारा 1 दिसंबर 2022 को 12 बजे से शाम 7 बजे तक व्यक्तिगत उपलब्धि, बौद्धिक उत्कृष्टता और विकास पर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया स्पीकर हॉल विट्ठल भाई पटेल हाउस, रफी मार्ग में अपना राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फोरम की पुरस्कार समिति द्वारा रामेश्वरी नादान को बाल साहित्य में उत्कृष्ठ योगदान के लिए नेशनल अचीवर्स अवार्ड 2022 के लिए चुना गया है। 1 दिसंबर को होने वाले सेमीनार में उन्हें ये सम्मान प्रदान किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड लोकभाषा साहित्य मंच और गढ़वाल अध्ययन प्रतिष्ठान द्वारा उत्तराखंड साहित्योत्सव 2022 के साथ ही पुस्तक लोकार्पण का आयोजन

बता दें कि श्रीमती रामेश्वरी नादान उत्तराखंड के चमोली जिले से हैं और वर्तमान में वसुंधरा गाजियाबाद में रह रही हैं। उनकी अब तक 14 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें उपन्यास, संस्मरण, काव्य संग्रह, कहानी संग्रह और विशेष रूप से बाल साहित्य पर लिखी पुस्तकें उल्लेखनीय है। बाल साहित्य में उन्होंने कविताएं, मनोविज्ञान पर आधारित कहानियां  लिखी हैं और निरंतर इन पर नए प्रयोग कर रहीं हैं। उनकी लेखनी की खासियत यह है कि आजके डिजिटल युग में भी उनकी बाल साहित्य की पुस्तकें बच्चों द्वारा देशभर में पढ़ी जा रही हैं। यही नहीं वे अपनी पुस्तकें निर्धन वर्ग के बच्चों में निःशुल्क वितरित करती हैं। 

श्रीमती रामेश्वरी नादान का नेशनल अचीवर्स अवार्ड 2022 के लिए चयनित होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। 




You missed