Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Tehri: शुक्रवार शाम को टिहरी में एक बड़ा कार हादसा हो गया। भिलंगना ब्लॉक के सेंदुल-पटूड़गांव मोटमार्ग पर कोठियाडा के पास एक अल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत की मौत हो गई है । सभी मृतक नैलचामी पट्टी के होल्टा गांव के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि पांचों लोग भिलंगना ब्लॉक के मैयकोट राजगांव में अपनी रिस्तेदारी में हुई किसी परिजन की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने गये थे। वहां से वापस लौटने के दौरान उनकी कार कोठियाडा के पास अनियत्रिंत होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दिल दहला देने वाले हादसे में एक पुरुष सहित चार महिलाओं की मौत की सूचना है। घटना की सूचना पर घनसाली तहसील प्रशासन द्वारा पुलिस टीम, 108 एंबुलेंस सेवा और एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिये मौके पर रवाना किया गया है ।