श्रीनगर : उत्तराखंड के होनहार प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। श्री नगर गढ़वाल के तीन युवाओं गौरव फरासी, सौरव बड़थ्वाल और रितेश डिमरी ने देश के प्रतिष्ठ संस्थान IIT में स्थान बना प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गौरव ने 12वीं तक की पढाई श्रीनगर से की है । उसके बाद गौरव ने जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी (पौड़ी) से कंप्यूटर साइंस विषय से बीटेक किया है। गौरव अब आईआईटी धनबाद से कंप्यूटर साइंस से एमटेक की पढ़ाई करेगा। गौरव के पिता अंशुमान फरासी बीआरओ मे अधिकारी हैं। जबकि माता संगीता फरासी शिक्षिका हैं।
गौरव के अलावा श्रीनगर गढ़वाल से दो अन्य होनहार युवाओं का GATE परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में चयन हुआ है। श्रीनगर के गणेश बाजार निवासी सौरभ बडथ्वाल का चयन IIT दिल्ली में हुआ है। जबकि डांग निवासी रितेश डिमरी का चयन आईआईटी रुड़की में एमटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में हुआ है।
वहीं श्रीनगर के ही एक और होनहार युवा योगेश थपलियाल का चयन न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में वैज्ञानिक के रूप में हुआ है।
इन सबकी उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाई देने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
