TEHRI JHEEL





PRATAP NAGAR :
टिहरी झील में तैराकी का एक नया रिकॉर्ड बना हैं। यहां पिता पुत्रों की जोड़ी ने कोटि कॉलोनी से स्यांसु पुल तक साढ़े पांच घंटे तक लगातार तैरकर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोडा। उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने उन्हें सम्मानित किया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोटना गांव निवासी त्रिलोक सिंह रावत व उनके दोनो बेटों ऋषभ व पारसवीर ने तैराकी का नया रिकार्ड अपने नाम दर्ज किया है। पिछला रिकॉर्ड भी इन्ही पिता पुत्रों के नाम था जो उन्होंने सितंबर 2021 को बनाया था। उस समय उन्होंने कोटी कालोनी से भल्डियाना तक तैरकर रिकॉर्ड अपने नाम किया था।  




भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश नौटियाल ने कोटी कालोनी से हरी झंडी दिखाकर इन पिता पुत्रों को तैरने के लिए रवाना किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मंडल उपाध्यक्ष भाजपा प्रतापनगर श्री शिव सिंह बिष्ट व रंजन भंडारी जी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डोबरा चांठी पुल के ऊपर से नीचे झील में तैर रहे पिता पुत्रों को भाजपा जिला महामंत्री श्री राजेंद्र जुयाल जी,मंडल अध्यक्ष भाजपा सेम मुखेम श्री राजपाल सिंह राणा जी,मंडल महामंत्री प्रतापनगर श्री मुरारी सिंह रांगड जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह रावत जी,महामंत्री सेम मुखेम मंडल श्री नंदकिशोर पैन्यूली जी,श्री तेजपाल बिष्ट जी,श्री सुखदेव सिंह जी  पत्रकार श्री केशव रावत जी और उप्पु सिराई के स्थानीय  लोगो ने उन्हें झंडा लहरा करके उनका उत्साहवर्धन किया, इसके बाद इन पिता पुत्रों की जोड़ी ने स्यांसू पुल तक लगातार साढ़े पांच घंटे तक टिहरी झील में तैरकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिलाधिकारी टिहरी व स्थानीय लोगों ने त्रिलोक सिंह रावत व उनके दोनो सुपुत्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। 




जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि त्रिलोक सिंह जी ने 50 वर्ष से अधिक की उम्र में अपने बच्चों के साथ टिहरी झील में लगभग साढ़े पांच घंटे लगातार तैरकर जो कीर्तिमान बनाया है उसके लिए उनके हौंसले को दाद देनी होगी।  जिलाधिकारी ने  कहा कि मैं शासन प्रशासन व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि त्रिलोक सिंह रावत जी व उनके दोनो बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया  कराई जाय, ताकि ये लोग राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुंचकर अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन  कर सकें। उन्होंने कहा जब जब टिहरी बांध जलाशय में  साहसिक खेलों एवं तैराकी से संबंधित प्रतियोगिताएं होगी आपका जिक्र सदैव आता रहेगा।