Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Photo credit by hindustan
पूर्व केबिनेट मंत्री और भाजपा के बयोवृद्ध नेता केदार सिंह फोनिया
का निधन
देहरादून : पूर्व कैबिनेट मंत्री और कई बार भाजपा विधायक रहे 92 वर्ष के केदार सिंह फोनिया का शुक्रवार सुबह को देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित आवास में निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
फोनिया एक कुशल राजनेता थे। वे उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के समय बद्रीनाथ सीट से विधायक रह चुके हैं। वो कल्याण सिंह सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री भी रह चुके थे। बतौर पयर्टन मंत्री 1992 में अयोद्धा राम मंदिर आंदोलन के दौरान मंदिर परिसर की जमीन अधिगृहित करने के आदेश पर उन्होंने साइन किए थे। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद 2007 में भी बद्रीनाथ सीट से वे चुनाव जीते लेकिन 2012 में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन छोड़कर उत्तराखंड रक्षा मोर्चा का हाथ थाम लिया था। हालांकि 2019 में वो फिर भाजपा में शामिल हो गए थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति, शोकाकुल परिवार तथा समर्थकों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पार्टी संगठन एवं राज्य के विकास में केदार सिंह फोनिया जी का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा| वे एक समर्पित जन नेता के तौर पर सदैव याद किए जायेंगे।
