Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
PAURI




ROAD ACCIDENT IN  PAURI  :
वीरवार को उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक दुखद खबर है।  यहां खिर्सू-खेड़ाखाल-पौड़ी मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन में केवल दो लोग ही सवार थे।

सूचना की खबर मिलते ही पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कर शव को सड़क पर लाये और घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। शव का पंचनामा कर उनके परिजनों को सौंप दिया जायेगा। 




बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और वहां में सवार लोग उसमें फंस गए। पुलिस ने वाहन को काटकर घायलों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला। हादसे में श्रीनगर निवासी वाहन चालक देवेंद्र सिंह (28) पुत्र छोंदाड़ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति ठेकेदार सरवर पुत्र जाकिर हुसैन निवासी बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया गया।

आजकल बरसात की वजह से पहाड़ों की सड़कों पर चलना खतरे से खाली नहीं है ये सब जानकार भी वाहन चालक सुरक्षित नहीं चलते और न ही प्रशासन इस और ध्यान दे रहा है जिसका नतीजा उत्तराखंड में आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और जानमाल को भी क्षति हो रही है।