देहरादून :
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेशभर में पार्टी द्वारा नई टीम का गठन किया जा रहा है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद विभिन्न मोर्चाओं में भी नियुक्तियां की जा रही है इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर एक बार पुनः श्री प्रमोद रतूड़ी जी की नियुक्ति की गई है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




ईमानदार छवि के श्री रतूड़ी जी पिछले 30 वर्षों से लगातार भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है उन्होंने इकाई, बूथ, मंडल, जिला व प्रदेश के राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में निरंतर सफल संचालन व भागीदारी निभाई है। भाजपा की छात्र संघ इकाई एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में और छात्र राजनीति में उनका विशेष योगदान रहा। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका  रही।  बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय रहे, पूर्व में दो बार प्रदेश अध्यक्ष स्वदेशी जन जागरण क्रांति मंच उत्तराखंड रहे , पूर्व जिला सह संयोजक (खेल प्रकोष्ठ) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे उसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा तथा अब वर्तमान में भी उनको एक बार फिर प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया  गया है।