बाबा रामदेव





PATANJALI AYURVEDA :
योग गुरु बाबा रामदेव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोर्ट की टिपणि के बाद अब उनके द्वारा संचालित पतंजलि के 14 उत्पादों के विनिर्माण लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। कंपनी द्वारा बार-बार अपने उत्पादों के बारे में भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने पर ऐसा किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




उत्तराखंड सरकार ने पतंजलि दिव्य फार्मेसी के श्वासारि गोल्ड, श्वासारि वटी, दिव्य ब्रोंकोम, श्वासारि प्रवाही, श्वासारि अवलेह, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, बीपीिग्रट, मधुग्रिट, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट, आईिग्रट गोल्ड और पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप जैसे उत्पादों के लाइसेंस निलंबित किए  हैं। 

ज्ञात हो कि पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापनों का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान बाबा रामदेव, कंपनी के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण और कंपनी को फटकार लगाई थी। बाबा रामदेव और बालकृष्ण ने इस बावत माफी भी मांगी थी।