Uttarakhand ke mandal adhyakshon ki niyukti





JILA MANDAL ADHYAKSHON KI SUCHI JARI :
बीजेपी उत्तराखंड में अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए विस्तार देने में जुटी हुई है। इसी के तहत प्रदेश के 13 जिलों के अध्यक्षों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से सभी मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्षों की ओर से जारी नामों की सूची में समाज के सभी वर्गों, महिलाओं एवं युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। अब मंडल टीम, बूथ एवं पन्ना समिति का गठन कर आगे संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेगी। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा के चमोली जिले के 18 मंडलों और रुद्रप्रयाग जिले के 12 मंडलों के अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची घोषित हो गई है। जारी लिस्ट में चमोली के जोशीमठ ग्रामीण से संदीप नौटियाल, जोशीमठ नगर से नितीश चौहान, पीपलकोटी से वीरेंदर फर्स्वाण, दशोली से बल्लभ थपलियाल, गोपेश्वर से महेंद्र राणा, पोखरी नगर से वीरेंदर राणा, पोखरी ग्रामीण से ललित मिश्रा, नंदप्रयाग से यशवंत बिष्ट, नंदानगर से राकेश रावत, देवल से उमेश मिश्रा, थराली से नंदू बहुगुणा, नारायणबगड़ से नरेंद्र सिंह रावत, गैरसैण ग्रामीण से हीरा सिंह फनियाल, गैरसैण नगर से श्रीमती कस्तूरबा देवी, चंदपुरगढ़ी से वीरेंदर प्रभु, कर्णप्रयाग ग्रामीण से विक्रम मिंगवाल, कर्णप्रयाग नगर से सुभाष चमोली, गौचर से दिनेश डिमरी को ये जिम्मेदारी दी गई है। 

वहीं रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी से राय सिंह राणा, उखीमठ से अनुसूया सिंह भट्ट, अगस्तमुनि नगर से श्रीमती बीना राणा, अगस्तमुनि ग्रामीण से अनिल कोटियाल, सत्राखाल से त्रिलोचन भट्ट, जखोली से धूम सिंह राणा, सिद्धसौड़ से यशवीर सिंह चौहान, तिलवाड़ा से जयप्रकाश सेमवाल, तल्लानागपुर से घनश्याम पुरोहित, रुद्रप्रयाग नगर से श्रीमती पार्वती गोस्वामी, रुद्रप्रयाग ग्रामीण से सुरेंद्र सिंह बिष्ट, खांकरा से शशि नेगी को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 




प्रदेश के बाकि जिलों की सूचि यहां संलग्न है