बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने पलायन की मार झेल रहे भटवाड़ी गांव को लिया गोद वे यहां पर्यावरण संरक्षण, आजीविका उत्पादन, और समृद्ध संस्कृति के संरक्षण के लिए करेंगी कार्य





रुद्रप्रयाग :
बदलते परिवेश के साथ उत्तराखंड के कई प्रवासी बंधुओं ने अपनी थाती अपनी माटी के लिए आगे आकर अपने प्रदेश की दशा और दिशा बदलने के लिए गांवों को गोद लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की सराहनीय पहल शुरू की है। 
उन्हीं में से एक वर्षों पहले अपने छोटे से गांव से निकल अपनी अभिनय क्षमता से छोटे पर्दे और बॉलीवुड की हिंदी फिल्मों में एक मुकाम हांसिल कर चुकी प्रसिद्ध अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने भी पलायन की मार झेल रहे अपने मायके के गांव भटवाड़ी को गोद ले कर नेक काम किया हैं। अब वह इस गांव के लोगों के हितों के लिए काम करेंगी, जिससे भटवाड़ी गांव की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




मूल रूप से भटवाड़ी गांव की रहने वाली हिमानी शिवपुरी अब यहां की महिलाओं और बच्चों के जीवन को सुधारने के साथ ही बुजुर्गों के कल्याण के लिए काम करेंगी। वह बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी कई योजनाएं तैयार कर रही हैं। इसके लिए हिमानी जल्द ही अपने मायके आएंगी और इन योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि उनके मायके भटवाड़ी गांव में पलायन की वजह से ज्यादातर परिवारों में सिर्फ बुजुर्ग ही रह गए हैं, ऐसे में वह अपने गांव के लोगों के स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए काम करेंगी। उनका यह कदम न केवल गांव के विकास में योगदान देगा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण भी पेश करेगा।
गांव के लोग अभिनेत्री शिवानी के इस फैसले से बेहद खुश हैं। 

बता दें कि अभिनेत्री हिमानी भट्ट शिवपुरी का जन्म रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के भटवाड़ी गांव में 26 अक्टूबर 1964 में हुआ था। हिमानी के पिता हरिदत्त भट्ट हिंदी विषय के शिक्षक थे और मां शैला भट्ट गृहिणी। अभिनेत्री हिमानी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा देहरादून से ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने साल 1984-85 में आर्ट फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। हिमानी ने अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, साथ ही कई टीवी सीरियल भी किये हैं।