Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भाजपा उत्तराखंड में किसको मिली प्रदेश प्रवक्ता और सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी यहां जाने
देहरादून : उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश में अपने प्रवक्ताओं और मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की । इस टीम में कई महत्वपूर्ण लोगों को ये जिम्मेदारियां दी गई हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल का नाम भी है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 12 प्रदेश प्रवक्ता और 5 सह मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
सुरेश जोशी, कर्नल अजय कोठियाल, खजान दास, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, विनोद सुयाल, विपिन कैन्थोला, प्रकाश रावत, नवीन ठाकुर, मधु भट्ट, हनी पाठक तथा सुनीता विधार्थी प्रदेश प्रवक्ता होंगे।
वहीं मणिक निधि शर्मा, चंदन सिंह बिष्ट, संजीव वर्मा, कमलेश उनियाल तथा राजेंद्र नेगी को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
