गैरसैंण




GAIRSAIN :
भारतीय जनता पार्टी जिला चमोली की दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जिले से संबंधित गहन विषयों पर चर्चा हुई और सभी ने ध्वनिमत से गैरसैंण जिला बनाने के लिए राजनैतिक प्रस्ताव पारित किया।  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने भाजपा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं मोर्चे के जिला संयोजक लीलाधर जोशी ने किसानों से संबंधित प्रस्ताव पेश किये। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर कृषि मित्र व उद्यान मित्रों की नियुक्ति करने, नगरीय क्षेत्रों में किसान सम्मान निधि प्रदान करने और गैरसैंण के दाड़िडाली में स्थित बहुउदेशीय साधन सहकारी समिति को पूर्व की भांति संचालित करने का प्रस्ताव रखा।




इस अवसर पर चमोली जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीर मिश्रा, जिला सहप्रभारी चंडी प्रसाद, प्रदेश मंत्री सुरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय रावत, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, बलवीर रावत, अमर सिंह, गैरसैण प्रमुख शशी सौरियाल, जिला सोशल मीडिया संयोजक तेजु रावत, हीरा फनियाल, भाष्कर पांडे, कस्तूरा देवी सहित जिले के 18 मंडलों के अध्यक्ष,   किसान जिला चमोली के सभी जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।




You missed