Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पोखरी : उत्तराखंड में इगास बग्वाल बड़ी धूम धाम से मनाई गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी ने अपने पैतृक गांव ब्राह्मण थाला में लोकपर्व इगास (कांणसी बग्वाल) को पारंपरिक तरीके से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने गांव वालों को बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही भैलो खेला व चोंफला नृत्य भी किया। उनके साथ साथ बहुत से प्रवासी लोगों ने अपने गांव जाकर इस उत्सव की खुशी अपनो के बीच बांटी।

इससे पहले वो चोपता में तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव मेला समिति द्वारा आयोजित कृषि एवं पर्यटन महोत्सव में सम्मिलित हुए।


भट्ट जी ने कहा कि आज इगास पर्व (छोटी बग्वाल) पर अपने गांव ब्राह्मण थाला में भैलो खेलकर और गांव में आज अनेकों प्रवासी भाई लोगों से मिलकर बचपन की यादें ताजा की।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से आह्वान किया था कि वो इगास बग्वाल अपने अपने गांव आकार मनाएं। इसके लिए उन्होंने इगास पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा भी की थी।