Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फोटो साभार देवभूमि संवाद
देहरादून : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वीरवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता फैलाये जाने हेतु तैयार किये गए वीडियो गीत नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार का विमोचन किया।
सी एम धामी ने कहा कि इस गीत के माध्यम से सरकार द्वारा सुशासन की दिशा में किये जा रहे कार्यों को दिखाने का शानदार प्रयास किया गया है। सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों पर की जा रही कार्यवाही के प्रति जन जागरूकता फैलाने का अच्छा प्रयास गीत के माध्यम से किया गया है।
सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और नकल के विरुद्ध अपनाये जा रहे सख्त रवैये व जीरो टॉलरेंस की निति को इस गीत में बखूबी प्रदर्शित किया गया है। गीतकार और गायक भूपेंद्र बसेड़ा ने मिश्रित क्षेत्रीय भाषा का उपयोग कर इस गीत को कर्णप्रिय बनाया है। वहीं ओम तरौनी एवं सुश्री उर्वशी शाह ने इस वीडियो गीत में मुख्य भूमिकाएं निभाई है। विक्की जुयाल ने अपने उत्कृष्ट संगीत से इसे सजोया है।
इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह महरा, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक सुचना बंशीधर तिवारी, एमडी पिटकुल पी. सी. ध्यानी, ललित जोशी, राजेंद्र चौधरी, देवेंद्र बिष्ट इत्यादि मौजूद रहे।
