नई दिल्ली : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का 16 जून को 75वां जन्मदिन है। इस दिन को खास बनाने के लिए दिल्ली एनसीआर में रहने वाले उनके फैंस दिल्ली के निर्माण विहार में एक विशेष आयोजन करने जा रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती के देशभर में आज भी लाखों करोड़ों फैन है। दिल्ली-एनसीआर में उनके सबसे बड़े फैंस में से एक कुलदीप उर्फ़ मिथुन दा गुरु हैं, जो प्रत्येक वर्ष अपने आदर्श मिथुन दा का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाते आ रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिथुन दा गुरु उर्फ़ कुलदीप अपनी सहयोगी राधा आर्या मिथुन के साथ अपने स्पेशल ग्रुप ‘मिथुन के दीवाने न.1’ के माध्यम से रविवार 15 जून 2025 को SSS स्टूडियो, नजदीक निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन, लक्ष्मी नगर, दिल्ली में दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती का जन्मदिन धूमधाम से मनाने जा रहे हैं। मिथुन दा बर्थ सेलिब्रेशन सीजन 5 में केक सेरेमनी के अलावा उन्ही के गानों पर डांस परफॉरमेंस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे दिल्ली के अलावा राजस्थान, चंडीगढ़ से भी मिथुन दा के फैन अपना हुनर दिखाने आ रहे हैं।
इस आयोजन में उत्तराखंड समाज से सचितानंद शर्मा, आनंद पाण्डेय, भारती नेगी, सुमित नेगी, डॉ. कुलदीप भंडारी, गजेन्द्र चौहान, राजेंद्र चौहान, अनिल पन्त, हरीश असवाल, प्रताप थलवाल, गणेश नेगी, रमेश चंद, प्रेम चंद, संजीव खंडूड़ी, संजय चौहान, मंजू रतूड़ी, रोशनी चमोली और मीडिया क्षेत्र से सुनील नेगी, सत्येन्द्र नेगी, द्वारिका चमोली आदि का विशेष सहयोग रहेगा।
