मसूरी में समुदाय विशेष के दो युवकों की घिनौनी हरकत चाय के बर्तन में थूक कर पर्यटकों को पिला रहे थे चाय





मसूरी : 
लाइब्रेरी चौक पर चाय बनाने वाले दो विशेष समुदाय के युवकों की घिनौनी हरकत से लोगों में उबाल है। इन युवकों पर चाय के बर्तन में थूक कर पर्यटकों को चाय पिलाने का आरोप लगा है। युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया, कि देहरादून के नेहरूग्राम निवासी हिमांशु बिश्नोई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




जानकारी के मुताबिक हिमांशु 29 सितंबर की सुबह मसूरी घूमने गए थे। इस दौरान वे सुबह साढ़े छे बजे लाइब्रेरी चौक (गांधी चौक) पर अन्य पर्यटकों के साथ मौसम का आनंद ले रहे थे। वहीं पर दो लड़के एक रेहड़ी पर पर्यटकों को चाय-मैगी, बंद-मक्खन नाश्ता बनाकर बेच रहे थे। पर्यटक भी वहां नाश्ता करने के साथ सुहाने मौसम का आनंद ले रहे थे। मौसम के मिजाज और वहां के व्यू को देखकर मैं वहां पर वीडियो बना रहा था। इस बीच हिमांशु ने देखा कि चाय बनाने वाला लड़का चाय के बर्तन में थूक रहा था।  यह सब उसके द्वारा बनाई जा रही वीडियो में भी रिकॉर्ड हो गया। जब उन्होंने युवक को टोका तो वह और उसका साथी गाली-गलौज करते हुए वहां से जाने को कहने लगे और जान से मारकर फैंकने की धमकी देने लगे।

जब फोन पे से चाय के पैसे का भुगतान किया तो उसमें उसका नाम हुसैन अली आया। आसपास के लोगों से नाम-पता पूछा तो एक का नाम नौशाद निवासी जमशेर कलोनी खतौली मुजफ्फनगर और दूसरे का नाम हसन अली निवासी गड्डी खाना किताबघर मसूरी बताया गया। हिमांशु के मुताबिक उसने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दी। मंगलवार को मसूरी आने पर दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले के साक्ष्यों के आधार पर शिकायत दर्ज की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।