राजू बोहरा / विशेष संवाददाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देहरादून : 30 दिसंबर 2023 को मिस्टर एवं मिस वेनम का आयोजन कैनाल रोड स्थित वेनम क्लब में किया गया जिसमेे वाणी एवं मोहम्मद कैफ मिस एवं मिस्टर वेनम रहे। कार्यक्रम में बतौर जज मानसी शर्मा मिसेज 2018 एवं माही सोनी सहित मिस आईकॉनिक 2023 दीपाली मौजूद रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर मौजूद रहीं।


जानकारी देते हुए जुल्फिकार टाइगर ने बताया कि 16 दिसंबर को राहुल राय के कार्यक्रम के उपरांत मिस्टर एवं मिस वेनम की घोषणा कर दी गई थी और तभी से ऑडिशंस का काम चल रहा था इस पूरे कार्यक्रम को सजना में 10 से 12 दिन लग गए और आज मिस्टर एवं मिस वेनम का फाइनल हो रहा है। इसके लिए लगभग 200 युवाओं के ऑडिशन लिए गए और आज यहां पर फाइनल तीन राउंड के बाद परिणाम घोषित किए गए। इस मौके पर धीरज कुमार ,प्रदीप कुमार, हिमांशु नारियल, पुरुषोत्तम भट्ट, कोरियोग्राफर राज कुरैशी, फैशन डिजाइनर सोनम शाह, नमन दीप, असिस्टेंट शुभम आदि मौजूद थे।

रिजल्ट् इस प्रकार रहे मिस वेनम विनर : वाणी, फर्स्ट रनरअप : तानिया, सैकंड रनरअप : प्रभजोत, मिस्टर वेनम : मोहम्मद कैफ, फर्स्ट रनरअप : अभिषेक कुमार, सैकंड रनरअप : आकाश धीमान, डांस कैटेगरी-फर्स्ट : आरोही पंडित,

सैकंड : भावना, थर्ड : पूर्वी गुंजन, सिंगिंग विनर्स-फर्स्ट : कल्पना, सैकंड : आशीष चौहान, थर्ड : मोनिका कुमार।

डायरेक्टर एंड प्रोडूसर जुल्फुकार टाईगर ने यह कहा कि जल्दी ही एक फिल्म सुरु करने जा रहे है सभी बच्चों को वे अपनी फिल्म मैं काम करने का मोका देंगे।