Badminton Competition-2022 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित 8वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2022 का  शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि  जब हम खेल के माध्यम से विभिन्न खिलाडियों से मिलते हैं तो हमें एक दूसरे को समझने का समय मिलता है। इस दौरान हमारे बीच बने संबंध हमें हमारे आने वाले कार्य क्षेत्र में मदद करते हैं। कहा कि इस तरह की विभागीय प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए क्योंकि इससे अलग अलग विभागों के आपसी संबंध मजबूत होते हैं और कार्य क्षेत्र में आई रुकावटें भी दूर होती है। इस दौरान सीएम ने खुद भी बैटमिंटन खेल खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। 





सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार नई खेल निति के माध्यम से खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने व खिलाडियों को प्रोत्साहित करने हेतु संकल्पबद्ध है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि परेड ग्राउंड के बैटमिंटन हाल में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिता का समापन 19 दिसंबर को होगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से कुल 25 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, क्लब के अध्यक्ष पन्ना लाल शुक्ल, उपाध्यक्ष महावीर सिंह चौहान, प्रमोद कुमार, एस एस सजवान, नरेन्द सिंह आदि मौजूद रहे।