जोशीमठ





LOK SABHA ELECTION  2024 :
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए जोशीमठ में रोड शो कर समर्थन मांगा। जोशीमठ इंटर कॉलेज चौराहा से चमोली टैक्सी स्टैंड तक निकले रोड शो में जनता का हजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान सीएम धामी ने जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को रखा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रवि ग्राम खेल मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को रखा और गढ़वाल संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए समर्थन मांगा। जोशीमठ में उमड़ी भीड़ से गदगद सीएम ने कहा कि आपके उत्साह को देखकर मुझे विश्वास हो गया कि भाई अनिल बलूनी की विजय में बद्रीनाथ विधानसभा से सबसे अधिक वोट प्राप्त होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जोशीमठ के पौराणिक व सांस्कृतिक स्वरुप को बनाए रखते हुए इसका विकास किया जा रहा है।