मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यांरा सुरंग पर आधारित पुस्तक 'वो 17 दिन' का किया विमोचन





नई दिल्ली :
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों पर आधारित  ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक को राजीव रंजन सिंह ने लिखा है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए और कहा कि 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से ही बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो पाया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पुस्तक के लेखक राजीव रंजन सिंह को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सकारात्मकता और अनुभवों से भरी यह पुस्तक निश्चित ही पढ़ने योग्य है।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और पुस्तक के लेखक राजीव रंजन सिंह उपस्थित रहे।