जोशीमठ :
भू धंसाव के कारण उपजे हालात का जायजा लेने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे। इससे पहले उन्होंने अधिकारीयों से जोशीमठ के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट ली।  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुक्रवार को सीएम ने भू-धंसाव मामले में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में उन्होंने आयुक्त गढ़वाल मण्डल, सचिव आपदा प्रबंधन एवं जिलाधिकारी चमोली से ग्राउंड रिपोर्ट लेकर अतिशीघ्र सुरक्षित स्थान पर एक बड़ा अस्थायी पुनर्वास केंद्र बनाने व डेंजर जोन को तत्काल खाली करवाने हेतु निर्देशित किया।




सीएम धामी ने सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील (डेंजर जोन) वाले क्षेत्रों में बने भवनों को तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है और चरणबद्ध ढंग से संवेदनशील जगहों से सबको सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने अधिकारीयों को सुरक्षित स्थान पर एक बड़ा पुनर्वास केंद्र बनाने के निर्देश भी दिए। 




सीएम धामी ने कहा कि डेंजर जोन के ट्रीटमेंट, सीवर एवं ड्रेनेज जैसे कार्यों की लंबी प्रक्रिया को समाप्त करते हुए उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसमें सरलीकरण और त्वरित कार्यवाही ही हमारा सबसे बड़ा मूलमंत्र होना चाहिए।