Painting exhibition


Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




देहरादून :
पुरोहित जनकल्याण भातृ समिति के माध्यम से बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए राजभवन देहरादून में उभरते चित्रकारों की प्रदर्शनी का 3 मार्च से 5 मार्च तक तीन दिन का आयोजन किया जा रहा है। जाने माने युवा चित्रकार सुनील पुरोहित जो कि लेखक, कवि, जागर गायन, जैसे विषयों पर भी अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं की अगुवाई में ये सभी कलाकार काम कर रहे हैं। 


युवा कलाकारों द्वारा विभिन्न विषयों पर बनाई गई कलाकृतियों को इस प्रदर्शनी में रखा गया है। उनके हुनर व कला की गहरी समझ को देखकर प्रदर्शनी में पहुंच रहे सभी कला प्रेमी आश्चर्य चकित हो रहे हैं तो कुछ लोग इन कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी कलाकृतियों को अपने घर की शोभा बनाने के लिए हाथो हाथ खरीद भी रहे हैं।  




पुरोहित जनकल्याण भातृ समिति के पूर्व महासचिव मनोज पुरोहित ने बताया कि पुरोहित परिवार की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना और उनको उनका मुकाम दिलाना समिति के सभी सदस्यों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारी समिति द्वारा इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। भविष्य में इसे और भी बड़े पैमाने पर किया जायेगा। उन्होंने सुनील पुरोहित, कु प्रज्ञा पुरोहित एवं जन्मेजय पुरोहित के उज्जवल भविष्य की कामना की ।